फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man found injured, dead, accused of murder

Budaun News: घायल मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 20 Dec 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Young man found injured, dead, accused of murder
मृतक धनसिंह का फाइल फोटो।(युवक की मौत की खबर के साथ)
बदायूं। शहर के नई सराय इलाके में 15 दिसंबर को घायल मिले धन सिंह (28) की मंगलवार को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त मौत हो गई। परिवार वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

धन सिंह के भाई मदनलाल का कहना है कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर निवासी उनका छोटा भाई धन सिंह 15 दिसंबर को एक कॉल आने के बाद शहर के नई सराय मोहल्ले में गया था। धन सिंह ट्रक चालक था। बाद में वह घायलावस्था में मिला। जिस पर कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने वह भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर वह उसे बरेली ले गए। मंगलवार को बरेली से सैफई मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मदनलाल का आरोप है कि उसके भाई के साथ मारपीट की गई थी। उसको लोहे की रॉड से मारा गया था, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि जिस घर में धन सिंह गया, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में उसके बाहर निकलते समय गिरने की फोटो भी कैद हुई है। धन सिंह की पास में बाइक भी खड़ी दिखाई दे रही है। मदनलाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए भाई के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed