फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man found in injured state dies, murder charges filed

Budaun News: घायलावस्था में मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Young man found in injured state dies, murder charges filed
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खिरिया हुमायूं पुख्ता में शुक्रवार की रात एक युवक संदिग्ध हालात में सड़क किनारे घायलावस्था में मिला। उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खिरिया हुमायूं पुख्ता निवासी योगेश (21) पुत्र राजाराम शुक्रवार शाम करीब सात बजे पड़ोस की महिला के लिए सब्जी खरीदने बाइक से कटरा गांव की बाजार गया था। जब वह नहीं लौटा को घरवालों ने उसकी खोज की। जहां वह गांव के बाहर सड़क किनारे घायलावस्था में मिला। बाइक भी मौके पर क्षतिग्रस्त मिली।
विज्ञापन

परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान योगेश ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की है। उसहैत एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आई है। घायलावस्था में युवक मिला था। उपचार के दौरान मौत हुई है। परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed