{"_id":"64e7b8588097ab83f10cc356","slug":"young-man-fell-into-the-pond-due-to-foot-slipping-dead-body-found-after-two-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1035-3102-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा \nयुवक, दो घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, दो घंटे बाद मिला शव
Fri, 25 Aug 2023 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
उझानी में सब्जाल की मौत के बाद तालाब के पास जुटे लोग। संवाद
उझानी (बदायूं)। खेत पर जाते समय पैर फिसलने से सब्जाल (28) तालाब में गिर गया। पास खेतों पर में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों के नाकाम हो जाने पर कछला से गोताखोर बुलाए गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसे खोज निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सब्जाल कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी के निवाजी के बेटे थे। वह घर से खेत पर जाने की कहकर निकले। बताते हैं कि तालाब के पास से निकलते समय उनका पैर फिसल गया। इसके बाद वह तालाब में गिर पड़े। तालाब करीब 30 फुट गहरा बताया गया है। सब्जाल को गिरता देख पड़ोस में खेतों पर मौजूद लोग दौड़ आए। ग्रामीणों ने सब्जाल के परिजनों को भी बुला लिया।
सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। खोजबीन में ग्रामीणों के नाकाम हो जाने पर कछला से बुलाए गए गोताखोरों ने तालाब में खोजबीन की। शाम करीब पांच बजे गोताखोरों ने सब्जाल का शव खोज निकाला। तीन भाइयों में मझले सब्जाल अविवाहित थे। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों समेत महिलाओं की भीड़ लग गई। वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की सूचना के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है।
विज्ञापन
तालाब के बांध पर रपटने से फिसला था पैर
दो दिन तक बारिश के वजह से तालाब में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। उसके चारों ओर बांध की मिट्टी पर रपटन भी हो गई थी। बताते हैं कि सब्जाल के तालाब में गिर जाने के बाद उसे बचाने के लिए दौड़े ग्रामीणों में एक रपटने से गिर गया। वह तालाब में गिरने से बाल-बाल बचा।