फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man dies in Bijnor, contractor suspected of murder

Budaun News: युवक की बिजनौर में मौत, ठेकेदार पर हत्या का शक

Sun, 22 Sep 2024 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in Bijnor, contractor suspected of murder
किंगलेश का फाइल फोटो।
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मलिया मेंहदी निवासी किंगलेश (19) की बिजनौर में शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। झूले के ठेकेदार ने एंबुलेंस से बदायूं में गांधी ग्राउंड के पास शव भिजवाया। ठेकेदार के लोग शव रखकर भाग गए। पिता ने ठेकेदार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पिता अशोक ने बताया कि करीब एक साल से किंगलेश ठेकेदार नासिर व झूला मालिक फुरकान के साथ काम कर रहा था। तीन महीने पहले ठेकेदार नासिर उसे अपने साथ बिजनौर ले गया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे फुरकान का फोन आया कि किंगलेश की करंट लगने से मौत हो गई है। परिवार के लोग यहां आ जाएं और उसके शव को अपने साथ ले जाएं।
विज्ञापन

इस पर ठेकेदार को फोन करके शव घर तक पहुंचाने को कहा गया। उसने बदायूं तक आने को कहा। बताया कि वह एंबुलेंस से शव लेकर बदायूं आ रहा है। ठेकेदार ने रात करीब तीन बजे एंबुलेंस से शव गांधी ग्राउंड पर भिजवाया। ठेकेदार के लोग यहां शव उतारकर भाग गए। सूचना थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने झूला मालिक व ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


फल विक्रेता का दुकान में फंदे से लटका मिला शव
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा महानगर निवासी आशीष कुमार (19) का शव उसकी ही दुकान में शनिवार को फंदे से लटका मिला। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

गांव खिरिया मधुकर में आशीष व उसके भाइयों ने दुकानें बना ली हैं। आशीष अपनी दुकान में ही फल और मिठाई बनाकर बिक्री करता था। दुकानों के ऊपर रहने के लिए कमरा बना रखा था। शुक्रवार की रात वह घर नहीं पहुंचा तो शनिवार की सुबह उसके अन्य तीन भाई दुकान पर पहुंच गए। दुकान अंदर से बंद थी।

खिड़की से देखा तो आशीष का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर भाइयों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भिजवाया।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो आगे की कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed