फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man dies due to tractor hit tempo dead body thrown in bushes

हादसा या साजिश: ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत, झाड़ियों में फेंका शव; रातभर तलाशती रही पुलिस

Sun, 13 Aug 2023 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Aug 2023 06:23 PM IST
सार

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, इस सूचना पर पुलिस रातभर शवों को तलाशती रही। सुबह घटनास्थल से 200 मीटर दूर झाड़ियों में युवक का शव मिला। जबकि घायल टेंपो चालक अपनी बुआ के घर छिपा मिला। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शव इतनी कैसे पहुंचा और टेंपो चालक ने किसी को हादसे की सूचना क्यों नहीं दी। 

विज्ञापन
young man dies due to tractor hit tempo dead body thrown in bushes
खेतों में शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में शनिवार रात निजामाबाद-बिचौला के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार युवक नेम सिंह की मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। रातभर पुलिस नजदीकी इलाकों में शवों को तलाश करती रही। सुबह नेम सिंह का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। टेंपो चालक हाकिम घायल अवस्था में अपनी बुआ के यहां छिपा मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लभारी निवासी नेम सिंह (35) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह एक माह पहले ही गुजरात से मजदूरी करके लौटा था। परिजनों के अनुसार नेम सिंह छह भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके अन्य भाई भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार रात उसका छोटा भाई दिल्ली से घर लौट रहा था। उसकी सूचना पर नेम सिंह नजदीकी गांव सिमरा निवासी अपने दोस्त हाकिम सिंह (36) के टेंपो से उसे लेने शहर जा रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: जोगी नवादा-चक महमूद में कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं, दोनों इलाकों में सुरक्षा बढ़ी; फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि इसी दौरान निजामाबाद-बिचौला के नजदीक चौराहे पर बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की टक्कर हो गई। उस दौरान मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। कादरचौक निवासी जेसीबी चालक ने थाने जाकर सूचना दी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। इससे पुलिस चालक को लेकर मौके पर पहुंच गई लेकिन वहां क्षतिग्रस्त टेंपो के अलावा कोई नहीं मिला। टेंपो में खून लगा था। उसकी नंबर प्लेट भी गायब थीं। रातभर पुलिस दो लोगों की मौत को मानते हुए उनके शवों को तलाश करती रही। 

झाड़ियों में पड़ा मिला शव 

रविवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की गई। करीब नौ बजे नेम सिंह का शव घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नेम सिंह के परिवार वाले भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। सभी लोग हाकिम सिंह को तलाश कर रहे थे। उसी समय किसी ने बताया कि रात एक घायल व्यक्ति शेखूपुरा की ओर जाते देखा गया था। इससे पुलिस की एक टीम शेखूपुरा पहुंच गई। वहां अपनी बुआ के घर में छिपे मिले हाकिम को ले आई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- UP: 40 लाख के प्लॉट के लिए बाप ने सुपारी देकर करवाई थी बेटे की हत्या, बोला- मैं न मरवाता तो मुझे मरवा देता वो

पुलिस ने जेसीबी चालक, ट्रैक्टर चालक और एक अन्य को थाने में बैठा लिया गया है। पुलिस ने नेम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी इस मामले में तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर हुई थी। युवक की लाश दूर कैसे मिली, नंबर प्लेट किसने खोली, अभी इसका पता नहीं चला है। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। यह भी आशंका है कि ट्रैक्टर चालक ने लाश झाड़ियों में फेंकी है। 

टेंपो की नंबर प्लेट खोलकर दूर फेंकी

घटना में एक और बात सामने आई। हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो की दोनों नंबर प्लेट खोलकर काफी दूर फेंक दी गई। जब सुबह पुलिस नेम सिंह के शव को तलाश कर रही थी। तभी दोनों नंबर प्लेट भी दूर पड़ी मिलीं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। नंबर प्लेट किसने और क्यों खोली अभी यह सवाल बना हुआ है।

घायल हाकिम बोला- ज्यादा पी ली थी शराब

सुबह अपनी बुआ के घर में मिले टेंपो चालक हाकिम ने बताया कि शनिवार को उसने नेम सिंह के साथ कादरचौक में खूब शराब पी थी। नेम सिंह ने कुछ ज्यादा पी ली थी। वह नशे में ही टेंपो लेकर उसके भाई नेमपाल को लेने शेखूपुर जा रहे थे। हादसे के बाद वह नशे में उठकर वहां से चला गया। रास्ते में उसने अपनी पट्टी कराई।

टेंपो की नंबर प्लेट खोलकर दूर फेंकी

घटना में एक और बात सामने आई। हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो की दोनों नंबर प्लेट खोलकर काफी दूर फेंक दी गई। जब सुबह पुलिस नेम सिंह के शव को तलाश कर रही थी। तभी दोनों नंबर प्लेट भी दूर पड़ी मिलीं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। नंबर प्लेट किसने और क्यों खोली अभी यह सवाल बना हुआ है।

घायल हाकिम बोला- ज्यादा पी ली थी शराब

सुबह अपनी बुआ के घर में मिले टेंपो चालक हाकिम ने बताया कि शनिवार को उसने नेम सिंह के साथ कादरचौक में खूब शराब पी थी। नेम सिंह ने कुछ ज्यादा पी ली थी। वह नशे में ही टेंपो लेकर उसके भाई नेमपाल को लेने शेखूपुर जा रहे थे। हादसे के बाद वह नशे में उठकर वहां से चला गया। रास्ते में उसने अपनी पट्टी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed