{"_id":"697a178bfa07fb35d2023ed6","slug":"young-man-dead-body-found-in-the-bushes-by-the-roadside-in-budaun-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, नशे में परिजनों से झगड़ा कर निकला था घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, नशे में परिजनों से झगड़ा कर निकला था घर से
Wed, 28 Jan 2026 07:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Jan 2026 07:35 PM IST
सार
बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके परिजनों ने बताया कि युवक मंगलवार रात शराब पीकर घर आया था। परिजनों से झगड़ा करने के बाद घर से चला गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में गांव वीरमपुर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव बुधवार को झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव के आस पास छानबीन की। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला महादेव निवासी बृजेश राठौर (36) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के पिता नंदकिशोर ने बताया कि बृजेश मंगलवार को शराब पीकर घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे डांट दिया। इसी बात पर उसने घर में रखे सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर से वह दातागंज के गांव घिलौर की कहकर चला आया। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब थी और उसका बरेली में उपचार चल रहा है। लेकिन वह शराब के नशे में कुछ नहीं देख रहा था।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह को पुलिस ने फोन से सूचना दी, जिसपर परिवार के साथ वह यहां आए। उसका शव झाड़ियों में कैसे आया यह हत्या की ओर इशारा कर रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह पुलिस को शिकायती पत्र देंगे। सीओ दातागंज के के तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन