फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man cut the genitals with a blade in Kadar Chauk area

कादरचौक इलाके में युवक ने ब्लेड से गुप्तांग काटा

Fri, 09 Apr 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Young man cut the genitals with a blade in Kadar Chauk area
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम युवक ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। परिवार वाले उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक बृहस्पतिवार शाम घर से निकलकर नदी की ओर गया था। बताते हैं कि उसने नदी किनारे ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। ज्यादा खून बहने से उसकी हालत बिगड़ गई। इससे युवक वहीं लेट गया। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने युवक को खून से लथपथ देखा तो उसके परिवार वालों को सूचना दी। इससे उसके परिवार वाले नदी किनारे पहुंच गए। वह युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिवार वालों के मुताबिक युवक की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है लेकिन कुछ दिन से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इससे उसने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed