फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man commits suicide by hanging himself in the chamber of tube well

Budaun News: ट्यूबवेल की कोठरी में युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Fri, 01 Mar 2024 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself in the chamber of tube well
- बुधवार दोपहर के समय ट्यूबवेल पर गया था युवक, आत्महत्या की वजह साफ नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव वन बेहटा में बुधवार दोपहर 23 वर्षीय सुमित उर्फ काले ने अपने ट्यूबवेल की कोठरी में फंदे से लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया ।
गांव वन बेहटा निवासी सुमित उर्फ काले पुत्र विनोद खेतीबाड़ी करता था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवार वालों का कहना है कि बुधवार दोपहर सुमित घर से खाना खाकर खेत पर चला गया था। उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। शाम के समय उसका छोटा भाई पंकज खेत पर गया था। जब उसने ट्यूबवेल की कोठरी का दरवाजा खोला तो सुमित का शव फंदे से लटका देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोग आ गए। बाद में थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। परिवार वालों ने बताया कि घर में किसी प्रकार का युवक से विवाद भी नहीं हुआ था और न ही किसी से बाहर झगड़ा हुआ था। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इससे परिवार वाले भी हैरान हैं।
विज्ञापन

रिसौली चौकी इंचार्ज महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। परिवार वाले भी आत्महत्या की वजह की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी, उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed