फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man commits suicide by hanging himself following an altercation with a woman.

Budaun News: महिला से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself following an altercation with a woman.
सुरेश। फाइल फोटो
फैजगंज बेहटा। कस्बा मुड़िया धुरेकी में एक युवक ने लिव इन में रह रही महिला से विवाद के चलते घर के अंदर पंखे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

मुड़िया धुरेकी निवासी सुरेश (33 साल) पुत्र डालचंद हलवाईगीरी का काम करता था। पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पत्नी की मौत के बाद वर्ष 2014 से वह अपने एक संबंधी की पत्नी के साथ लिव इन में रह रहा था। 29 मार्च को पड़ोस में देवी जागरण था। उसके भाई भी दिल्ली से आए थे।
विज्ञापन

लिव इन में रह रही महिला ने पुलिस को बताया कि सभी भाइयों ने मिलकर खूब शराब पी और उसके साथ मारपीट की। उसने 112 पर फोन करके पुलिस बुलाई। इससे पहले भी महिला दो बार पुलिस को बुला चुकी थी। सोमवार की शाम जब पुलिस आई तो उसने सुरेश को जमकर लताड़ा। इसी दौरान वह कमरे में बंद हो गया। पुलिस गेट खुलवाने को कहती रही, लेकिन उसने गेट नहीं खोला। सोमवार रात किसी समय बंद कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। खिड़की से लोगों ने शव पंखे से लटका देखा तो घर पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी कटवाकर शव बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लोगों का कहना था कि जब पुलिस ने शव की बरामदगी की तो लिव इन में रह रही महिला लापता था। बाद में पता लगा कि महिला थाने में है। पुलिस का कहना है कि महिला को वह ही अनहोनी के डर से थाने ले गए थे।

12 साल से महिला के साथ लिव इन में रह रहा था सुरेश
सुरेश ने अपनी पत्नी की मौत के बाद एक रिश्तेदार की पत्नी को अपने घर में रख लिया था। 2014 से वह उसके साथ रह रहा था। लिव इन में रह रही महिला के पूर्व पति से चार बच्चे तीन लड़कियां और एक लड़का है। एक लड़की की शादी उसने अपने पूर्व पति के घर पर ही कर दी थी। बाकी तीन बच्चों को लेकर वह यहां वर्ष 2014 में आ गई। बाद मेंं उसकी पूर्व सास एक लड़के को अपने साथ ले गई। दो लड़कियां यहीं रह गईं। इन दाेनों की शादी सुरेश ने ही की थी। सुरेश महिला के चरित्र को लेकर अक्सर ताने देता रहता था। लोगों का कहना था कि पुलिस महिला के बुलावे पर तुरंत आ जाती है। बीते दिनों भी पुलिस पहुंची थी तो कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पड़ोसियों का कहना था कि पुलिस का आना जाना उन्हें अखरता था।



प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। - संजीव कुमार, सीओ, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed