फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man beaten to death in Badaun

Budaun News: नल से पानी भरने के विवाद में बहाया खून, युवक को पीट-पीटकर मार डाला; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2023 03:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 03:54 PM IST
सार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। सोमवार शाम को नल से पानी भरने के विवाद में उसे लाठी-डंडे से पीटा गया था। देर रात अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man beaten to death in Badaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सथरा में नल पर पानी भरने के विवाद में 35 वर्षीय युवक कमलेश की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन

 
गांव सथरा निवासी जगदीश का कहना है कि उनका बेटा कमलेश सोमवार शाम नल पर पानी भरने गया था। इसी दौरान गांव के सूरज राठौर से उसका विवाद हो गया। जब वह देर शाम घर लौट रहा था। तभी आरोपी ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उसको सिर में लाठी मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tunnel Rescue: उत्तरकाशी से 16 दिन बाद आई अच्छी खबर, चमक उठी मां की आंखें; बेटे मंजीत के आने का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवार वाले युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed