फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   You will get fast internet speed...BSNL's 4G started

Budaun News: मिलेगी तेज इंटरनेट स्पीड...बीएसएनएल का फोर-जी शुरू

Sat, 03 Feb 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
You will get fast internet speed...BSNL's 4G started
संजय वर्मा, एजीएम-बीएसएनएल
बदायूं। फोर-जी सेवा शुरू कर निजी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों की दौड़ में अब बीएसएनएल भी शामिल हो गया है। बरेली परिमंडल में बदायूं पहला जिला है जहां यह सेवा शुरू हुई है।
विज्ञापन

बीएसएनएल की लैंडलाइन अब बीते जमाने की बात बन चुकी है। यहां अब इसके तीन-चार सौ कनेक्शन ही बचे हैं। इसके विपरीत मोबाइल के अब भी करीब 70 हजार कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

बरेली परिमंडल में बदायूं के अलावा बरेली, पीलीभीत, रामपुर और मुरादाबाद जिले आते हैं तो टेलीकॉम जिले के मुताबिक बदायूं में बदायूं जिला तथा संभल जिले की गुन्नौर तहसील शामिल हैं। प्रथम चरण में 10 तो दूसरे चरण में नौ जगहों पर बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) लगाकर इनका संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चरण में 15 स्थानों पर बीटीएस लगाए जाने हैं। निगम की प्राथमिकता में पहले देहात क्षेत्रों के वे इलाके हैं, जहां नेटवर्क की समस्या ज्यादा रहती है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज, कांशीराम आवास, एचपी इंस्टीट्यूट, आवास विकास व सिलहरी आदि शहर या शहर से सटे इलाकों में बीटीएस लगाने का काम होगा। इसके लिए 23 नए जीबीटी (ग्राउंड बेस टावर) भी मंगाए जाएंगे। फोर-जी बीटीएस, एंटीना, रेडियो फ्रीक्वेंसी केबल आदि उपकरण भी लाए जा रहे हैं। (संवाद)
-
इन जगहों पर लग चुके बीटीएस
बरौर, लालपुर, अलापुर, सखानू, पुसगवां, नागरझूना, बिसौली, झुकसा, नागरजूना, असौली, सहसवान, कादरचौक, नदायल, शेखूपुर, उसावां, दहगवां और रिसौली के अलावा संभल जिले के गुन्नौर मेन, गुन्नौर- टू और जुनावई।
-
तीन किमी होगी हर बीटीएस की रेंज
जिले में जितने भी बीटीएस लगाए जाएंगे, उनकी रेंज तीन किमी होगी। यानी जहां टावर लगा होगा, वहां से तीन किमी के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर सिग्नल और नेटवर्क मिल सकेगा। थ्री-जी नेटवर्क में बीएसएनएल 20 एमबीपीएस की स्पीड दे रहा है। फोर-जी होने के बाद यह स्पीड एक हजार एमबीपीएस हो जाएगी। औसतन 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी
-
दूरसंचार कार्यालय में अपडेट करवा सकते हैं सिम
जो लोग अपने थ्री-जी सिम को फोर-जी में अपग्रेड कराना चाहते हैं वह नई सराय गेट के पास स्थित दूरसंचार कार्यालय में करा सकते हैं। इसके लिए ग्राहक का अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।

-
बरेली परिमंडल में बदायूं फोर-जी सेवा शुरू करने वाला पहला जिला है। हालांकि अब दूसरे जनपदों में भी काम शुरू हो गया है। जिले में फोर-जी रोल आउट योजना के तहत ये काम किया जा रहा है। इसके लिए पूरा नेटवर्क नया लगाया जा रहा है। इसी महीने दूसरे चरण की सभी जगहों पर बीटीएस लगा दिए जाएंगे जबकि तीसरे चरण का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सभी चरणों का काम 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
- संजय वर्मा, एजीएम-बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed