{"_id":"59c3cecc4f1c1b37688b5bea","slug":"yogi-ji-who-will-save-man-from-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी जी कट्टीघरों से बचाईं इन गायों से पब्लिक को कौन बचाएगा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी जी कट्टीघरों से बचाईं इन गायों से पब्लिक को कौन बचाएगा!
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Thu, 21 Sep 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : SELF
मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ ने स्लाटर हाउस बंद करा कर गायों को तो पशु तस्करों से बचा लिया, लेकिन अब इन्हें सड़कों पर जहां-तहां भटकने के लिए छोड़ दिया गया है। होना तो चाहिए था, इनकी देखरेख बेहतर होती, लेकिन इन्हें सड़कों पर आवारा छोड़ दिया गया है। शहर की अंदर की सड़कों से लेकर हाईवे तक पर इनका जहां-तहां कब्जा है।
विज्ञापन
अमर उजाला टीम ने शहर में आवारा जानवरों की स्थिति पर पड़ताल की तो हैरतभरी जानकारी मिली। शहर शेखूपुर रोड पर कोई छोटा-मोटा स्लाटर हाउस बना था जो अब खंडहर हो चुका है। वहीं नगर पालिका की ओर से आवारा पशुओं को पकड़ने का कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन