फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yogendra became president of Bar Association and Rakesh became senior vice president.

Budaun News: बार एसोसिएशन के योगेंद्र अध्यक्ष और राकेश बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Sat, 23 Dec 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Yogendra became president of Bar Association and Rakesh became senior vice president.
बार एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव चुने गए संदीप कुमार मिश्रा। संवाद
बदायूं। बार एसोसिएशन के चुनाव में योगेंद्र पाल को अध्यक्ष और राकेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। शाम करीब सात बजे मतगणना के परिणाम आने के बाद विजयी पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र पाल गुप्ता, सदस्य जगदीश शरण वर्मा, निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह की देखरेख में बार परिसर में मतदान शुक्रवार 11 बजे शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र सिंह यादव, इंद्र गोपाल गुप्ता, बृजेश चंद्र शर्मा, अनूप कुमार सक्सेना, योगेन्द्र पाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सक्सेना मैदान में थे।
विज्ञापन




अध्यक्ष पद की मतगणना में योगेन्द्र पाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी बृजेश चंद्र शर्मा को 80 मतों से परास्त कर विजय हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामबाबू वर्मा, राकेश कुमार यादव, विनोद कुमार जौहरी मैदान में थे। इसमें राकेश कुमार यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामबाबू वर्मा को 57 मतों से परास्त कर विजय श्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बदन सिंह , महासचिव के पद पर संदीप कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर कुमारी भावना शर्मा तो वहीं संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर सत्यप्रकाश शर्मा ने एक वोट से जीत हासिल की। विजयी पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।




---

यह हुए निर्विरोध निर्वाचित



कोषाध्यक्ष पद पर अंकित कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर भानुप्रताप सिंह समेत वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर बृजेश कुमार यादव, महेश चन्द्र शर्मा, प्रदीप कुमार, रामनिवास, स्वदेश चौहान और सुधीन्द्र शर्मा तो वहीं कनिष्ठ कार्य कारिणी सदस्य पद पर अनिल कुमार यादव, मोरपाल प्रजापति, मुकेश कुमार वैश्य, पवन कुमार, सैय़्यद ताविश गजनफर और शांतनु सक्सेना निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बार एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव चुने गए संदीप कुमार मिश्रा। संवाद

बार एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव चुने गए संदीप कुमार मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed