फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yoga Day today... Two thousand people will practice yoga in the police line

Budaun News: योग दिवस आज... पुलिस लाइन में दो हजार लोग करेंगे योगाभ्यास

Sat, 21 Jun 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Yoga Day today... Two thousand people will practice yoga in the police line
योग प्र​शिक्षक रमेश त्रिवेदी को सम्मानित करते क्लब के सदस्य। स्रोत स्वंय
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में करीब दो हजार लोग योगाभ्यास करेंगे। इसके लिए शुक्रवार को प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। आयुष विभाग की देखरेख में यह पूरा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि योग करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर बुलाया गया है। ग्राउंड में करीब दो हजार व्यक्तियों के आने की संभावना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी, जीएसटी कमिश्नर डॉ. नितिन बंसल, डीएम अवनीश कुमार रॉय, एसएसपी बृजेश सिंह, सीडीओ केशव कुमार सहित अन्य अधिकारी रहेंगे। इस दौरान 1400 लोगों को टी शर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन

--
पवनमुक्तासन से ठीक होती आईबीएस
क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि योग से असाध्य रोग भी ठीक हो जाते हैं। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) ऐसा रोग है, जिसमें बड़ी आंत की कार्यप्रणाली असामान्य हो जाती है। इसमें रोगी को दस्त, कब्ज तो पेट में दर्द, मरोड़, पेट फूलना और अपच जैसी परेशानियां बार-बार होती हैं। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान इसे एक फंक्शनल डिसऑर्डर मानता है। यही कारण है कि यह रोग बार-बार उभरता है और स्थायी रूप से ठीक नहीं होता। औषधियां केवल लक्षण नियंत्रित करती हैं, स्थायी समाधान नहीं दे पातीं। योग के दो आसन उदरा कर्षासन और पवनमुक्तासन से यह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

निरोगी बनने के लिए योग जरूरी
फोटो-
सहसवान। प्रमोद इंटर काॅलेज में शुक्रवार को समग्र विकास सेवाश्रम की ओर से प्राणायाम कराए गए। योगचार्य डॉ. सविता मालपानी ने वृक्षासन, चक्रासन, ताड़ासन कराते हुए जानकारी दी। प्राकृतिक चिकित्सा में डॉ. प्रमोद गुप्ता ने साधकों को जल नेति, रबर नेति, वस्ति, मसाज, कटि स्नान आदि आसान कराए। सायंकालीन सत्र में ईशू मालपाणि व प्रतिज्ञा ने रोगियों का कलर थेरेपी, मर्म चिकित्सा, लोकल वाष्प व एक्यूप्रेशर विधि से उपचार किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष शिव विजय सिंह, अवनी माहेश्वरी, नवनीत आदि मौजूद रहे। संवाद

--
योग प्रशिक्षक का किया सम्मान
फोटो- 24
बसायूं। बदायूं क्लब में चल रहे योग शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी ने योग अभ्यास कराया। इसके साथ ही लोगों को योग के लाभ के बारे में बताया। इस अवसर पर क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष व सदस्यों ने योग प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रमेश त्रिवेदी, रविंद्र मोहन सक्सेना, संजय रस्तोगी, मनीष सिंहल, नरेश चंद्र शंखधार आदि मौजूद रहे।

योग प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी को सम्मानित करते क्लब के सदस्य। स्रोत स्वंय

योग प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी को सम्मानित करते क्लब के सदस्य। स्रोत स्वंय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed