फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yadu sugar mill did not pay 110 crores, DM caught three officers from police

यदु शुगर मिल ने नहीं किया 110 करोड़ का भुगतान, डीएम ने पुलिस से पकड़वाये तीन अधिकारी

Sat, 29 Aug 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Yadu sugar mill did not pay 110 crores, DM caught three officers from police
बदायूं। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करने पर शुक्रवार को यदु शुगर मिल के तीन अधिकारियों को आरोपियों की तरह थाने में चार घंटे बैठना पड़ा। आखिर में उन्होंने आश्वासन दिया कि एक करोड़ का भुगतान देर शाम तक या रात तक करा दिया जाएगा। बाकी भुगतान दिसंबर माह तक हो जाएगा। यह आश्वासन उन्होंने लिखित में दिया। तब कहीं डीएम के कहने पर उन्हें थाने से छोड़ा गया।
विज्ञापन

बिसौली की यदु शुगर मिल पर जिले के गन्ना किसानों का करीब 110 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। कई बार किसान अपना भुगतान कराने की मांग कर चुके हैं। इस पर जिला प्रशासन ने भी किसानों की ओर से मिल से भुगतान करने को कहा था लेकिन शुगर मिल के द्वारा किसानों का भुगतान नहीं किया गया। कुछ समय पहले डीएम कुमार प्रशांत ने चीनी मिल के लिए एक नोटिस जारी कराया था। कहा था कि किसानों का भुगतान जल्द से जल्द करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम कुमार ने यदु शुगर मिल के उप महाप्रबंधक (गन्ना) अरुण शर्मा, महाप्रबंधक (वित्त) इंद्रजीत राव और प्रबंधक (मानव संसाधन) वीएस सेहरावत को बैठक में बुलाया था। इस दौरान डीएम ने उनसे किसानों का भुगतान कराने को कहा। उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो डीएम गुस्से में आ गए और उन्होंने तुरंत सिविल लाइंस पुलिस को बुलाकर तीनों अधिकारियों को पकड़वा दिया। वह करीब चार घंटे तक थाने में बैठे रहे। आखिर में उन्होंने एक करोड़ रुपये तुरंत और बाकी भुगतान दिसंबर माह तक कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं उन्हें डीएम के आदेश पर थाने से छोड़ दिया गया। इस बैठक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह और जिला गन्ना अधिकारी राम किशन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदु शुगर मिल के अधिकारियों को शुक्रवार को बैठक में बुलाया गया था। अभी हाल में उन्हें एक नोटिस भेजा गया था लेकिन उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया गया। भुगतान कब कराया जाएगा, ये भी नहीं बताया। इससे उन्हें पुलिस से पकड़वाया गया। अब उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक करोड़ रुपये शुक्रवार शाम और बाकी भुगतान दिसंबर माह तक कराएंगे। इस पर फिलहाल उन्हें छोड़ दिया गया है।
- कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed