{"_id":"5859797d4f1c1bd663e3a279","slug":"yadav-obcs-in-government-harassment-of-the-worst","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अखिलेश सरकार में पिछड़ों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अखिलेश सरकार में पिछड़ों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न’
बदायूं ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पूर्व मंत्री बहोरनलाल मौर्य ने साधा निशाना
शहर के मिशन कंपाउंड में मंगलवार को आयोजित भाजपा के बिल्सी और सदर विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। बरेली से आए प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री और पार्टी नेता बहोरनलाल मौर्य ने अखिलेश सरकार में पिछड़ों पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ। उन्होंने कहा कि सपा के एक कबीना मंत्री के इशारे पर बदायूं समेत प्रदेश के कई जिलों में गौकशी की जा रही है। बोले- सपा सरकार ने तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया है।
सममेलन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा कि सपा सरकार तो परिवारवादी सरकार साबित हुई है। पिछड़े वर्ग के लोगों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि बसपा को एक व्यक्ति की पार्टी है और भाजपा आम जन की पार्टी है, जिसमें चाय बेचने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बन जाता है। सम्मेलन में पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल और पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने खासी भीड़ जुटाई। वहीं, बिल्सी क्षेत्र के तमाम दावेदारों ने भीड़ लेकर सममेलन में पहुंचे। इस दौरान मोदी की जयकार करने के साथ ही संभावित उम्मीदवारों की जय-जयकार होती नजर आई। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, शारदेंदु पाठक, राजेश्वर सिंह पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, सीमा राठौर, प्रभाशंकर शर्मा, उमेश सिंह राठौर, जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, सत्यवीर सिंह, अनूप सिंह, धर्मेंद्र शाक्य, यदुनेश यादव, मोरसिंह लोधी, अंकित मौर्य, नेकपाल सिंह आदि मौजूद रहे।