फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   X-rays and ultrasounds are not being done in the medical college, patients are upset

Budaun News: मेडिकल कॉलेज में नहीं हो रहे एक्सरे और अल्ट्रासाउंड, मरीज परेशान

Fri, 27 Jun 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
X-rays and ultrasounds are not being done in the medical college, patients are upset
मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा अल्ट्रा साउंड कक्ष। संवाद
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चार दिन से एक्सरे बंद है। अल्ट्रासाउंड भी नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते मरीजों को निजी सेंटरों पर जांच करवानी पड़ रही हैं। इससे उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में हर दिन पांच से सात सौ मरीजों की ओपीडी होती है। इन मरीजों को सरकार की ओर से एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की निशुल्क सुविधा उपलब्ध गई है, लेकिन काॅलेज प्रशासन की लापरवाही यह सुविधा नहीं मिल रही है। मरीज निजी सेंटर पर रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड व एक्सरे करवाना पड़ रहा है। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कई ऐसे मरीज उपचार को पहुंचे, जिन्हें डॉक्टर ने एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। हर दिन 30 से 40 मरीजों को डॉक्टर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सलाह देते हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि एक्सरे फिल्म न होने की वजह से यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। दो दिन में फिल्म मंगवाकर इसे शुरु करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए कोई नियमित डॉक्टर नहीं है। शासन को पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इमरजेंसी वार्ड में कहीं नहीं लिखे अधिकारियों के नंबर
शासन के निर्देश हैं कि इमरजेंसी वार्ड में अधिकारी अपने मोबाइल नंबर को सूची बनवाकर चस्पा करें, लेकिन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में नंबर कहीं नहीं लिखे हैं। ऐसे में मरीज को तत्काल से अपनी शिकायत करना मुश्किल है।
--
बोले मरीज
भाई छत से नीचे गिर गया था। उसे डाॅक्टर को दिखाया तो उन्होंने एक्सरे कराने की सलाह दी, लेकिन मशीन खराब होने की वजह से बाहर से करवाना पड़ा। - नासिर, तीमारदार

--
भैंस ने मार दिया था। इस वजह से एक हाथ में दर्द हो रहा है। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने लालपुल के पास से एक्सरे कराने के लिए कहा था। वहां 250 रुपये देकर एक्सरे करवाया है। - सौद्रा, मरीज

मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा अल्ट्रा साउंड कक्ष। संवाद

मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा अल्ट्रा साउंड कक्ष। संवाद

मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा अल्ट्रा साउंड कक्ष। संवाद

मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा अल्ट्रा साउंड कक्ष। संवाद

मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा अल्ट्रा साउंड कक्ष। संवाद

मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा अल्ट्रा साउंड कक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed