फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   X-ray machine is not working in the district hospital for three days, 300 patients returned

Budaun News: जिला अस्पताल में तीन दिन से एक्सरे मशीन ठप, लौटे 300 मरीज

Sat, 26 Jul 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine is not working in the district hospital for three days, 300 patients returned
एक्सरे  कराने के इंताजार में बैठे मरीज। संवाद - फोटो : पुलिस
बदायूं। जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन तीन दिन से ठप है। तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण एक फेस बिजली नहीं आ रही है। इस कारण एक्सरे मशीन नहीं चल रही है और करीब तीन सौ मरीज लौट चुके हैं। मजबूरी में मरीजों को निजी सेंटर में एक्सरे करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर रोज सौ से अधिक मरीज एक्सरे कराने को आ रहे हैं। डिजिटल एक्सरे मशीन बिजली के तीन फेस से चलती है। मंगलवार को ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण एक फेस खराब हो गया। उसके बाद से उसे ठीक नहीं किया गया है। दो फेस अस्पताल की सप्लाई है। अस्पताल के अन्य काम चल रहे है लेकिन एक्सरे मशीन नहीं चल रही है। डाक्टरों ने मरीजों को एक्सरे कराने की सलाह दी लेकिन जिला अस्पताल में सुविधा न होने कारण उन्होंने बाहर से करवाया। अलापुर से आए रामवीर ने बताया कि निजी सेंटर में एक्सरे का तीन सौ रुपये खर्च लग रहा है। वह खर्च बचाने के लिए दो दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। सहसवान के मुहल्ला जहांगीराबाद से आईं फूला देवी ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट है। पुलिस ने डॉक्टरी मुआयना के लिए भेजा है। सरकारी अस्पताल में ही एक्सरे कराना मजबूरी है। एक्सरे के ठीक होने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

----------
मरीजों ने सुनाया अपना दुखड़ा

फोटो-02
दो दिन से लौट रहे हैं
- हाथ का एक्सरे कराने को डॉक्टर ने भेजा है। सुबह 11 बजे आए और एक बजे तक एक्सरे नहीं हुआ। दो दिन से लौटकर जाना पड़ रहा है। यहां कोई सुनने वाला ही है। - संतोष,मरीज- निवासी पटपरागंज
विज्ञापन
विज्ञापन


----
एक्सरे तो मिले दवा
कमर में दर्द है। डॉक्टर ने एक्सरे कराकर दिखाने को कहा है। एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। कल भी पूरे दिन इंतजार करके लौट गए थे। एक्सरे न होने के कारण दवा नहीं मिल पा रही है।- नीरज, मरीज कुंवरगांव


कोट,
- बिजली का एक फेस नहीं आ रहा है। फेस ठीक होने के बाद सब व्यवस्थाएं ठीक करा दीं जाएंगी। बैठक में बरेली आया हूं। कर्मचारियों को ठीक करने को कहा गया है। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल

-------------
एक घंटे गुल रही बिजली
बदायूं। जिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद 1.15 बजे सप्लाई शुरू हो सकी तो मरीजों ने राहत की सांस ली। सीएमएस ने बताया कि बिजली गई तो ब्लड बैंक के लिए जनरेटर चलाकर सप्लाई दी गई। वार्डों तक जनरेटर की सप्लाई नहीं पहुंचती है। यही वजह रही है कि मरीजों को एक घंटे गर्मी का सामना करना पड़ा है।

एक्सरे  कराने के इंताजार में बैठे मरीज। संवाद

एक्सरे  कराने के इंताजार में बैठे मरीज। संवाद- फोटो : पुलिस

एक्सरे  कराने के इंताजार में बैठे मरीज। संवाद

एक्सरे  कराने के इंताजार में बैठे मरीज। संवाद- फोटो : पुलिस

एक्सरे  कराने के इंताजार में बैठे मरीज। संवाद

एक्सरे  कराने के इंताजार में बैठे मरीज। संवाद- फोटो : पुलिस

एक्सरे  कराने के इंताजार में बैठे मरीज। संवाद

एक्सरे  कराने के इंताजार में बैठे मरीज। संवाद- फोटो : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed