फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Writer Ashok Khurana's IPS son dies of illness in Delhi

Budaun News: साहित्यकार अशोक खुराना के आईपीएस बेटे का बीमारी से दिल्ली में निधन

Mon, 24 Feb 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Writer Ashok Khurana's IPS son dies of illness in Delhi
केवल खुराना।फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
बदायूं। साहित्यकार व टेंट व्यवसायी अशोक खुराना के आईपीएस बेटे केवल खुराना का लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में रविवार देर रात निधन हो गया। वह उत्तराखंड के देहरादून में आईजी प्रशिक्षण के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कोलन सेप्टिक से जूझते हुए रविवार रात निधन हो गया। वह उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी वर्तमान तैनाती देहरादून में आईजी प्रशिक्षण के पद पर थी। उनके निधन से बदायूं ने एक बड़ी प्रतिभा को खो दिया।
विज्ञापन

केवल खुराना साहित्यकार व टेंट कारोबारी अशोक खुराना के बड़े बेटे थे। वह अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते थे। उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने सराहनीय कार्य किया। उत्तराखंड में यातायात निदेशक रहते हुए वहां यातायात पुलिस व व्यवस्था को अपडेट करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। जानकारी मिलते ही बदायूं से तमाम लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने उत्तराखंड को रवाना हो गए। परिवार के सभी सदस्य देहरादून में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यकार अशोक कुमार खुराना के आईपीएस पुत्र के निधन की खबर सुनते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। आईपीएस केवल खुराना का बदायूं से काफी लगाव था। वह जब भी यहां आते थे तो लोगों के साथ बैठकर यहां के हालात पर चर्चा करते थे। बदायूं में तमाम लोगों से उनके नजदीकी संबंध थे।

कवि डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि आईपीएस केवल खुराना जिले की शान थे। वह युवाओं के लिए रोल मॉडल थे। युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि जिले की आन-बान-शान आईपीएस केवल खुराना का जिले से गहरा रिश्ता था। उनका हमारे बीच से यूं चला जाना बहुत बड़ी क्षति है। इस मौके पर अनुज मिश्रा, हामिद रसूल, मोहित गौतम, अजय दिवाकर, रमन पटेल, सलमान गाज़ी आदि मौजूद रहे।

केवल खुराना।फाइल फोटो

केवल खुराना।फाइल फोटो- फोटो : सांकेतिक

केवल खुराना।फाइल फोटो

केवल खुराना।फाइल फोटो- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed