{"_id":"616c6b2d66a45b7126464983","slug":"write-the-letter-to-you-in-your-memory-badaun-news-bly463210062","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरसंगम : लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरसंगम : लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में...
विज्ञापन
प्रस्तुति देते मुनिरमन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बदायूं क्लब में शनिवार रात ‘सुरसंगम’ के तहत गीत-संगीत की महफिल सजी। नवोदित कलाकारों एवं गायक मुनिरमन की गीतों पर संगीत प्रेमी खूब झूमे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम दीपा रंजन ने मां शारदे की प्रतिमा समक्ष दीप जलाकर किया। साथ में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, उनकी पत्नी और उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य मौजूद रहीं। डीएम ने संगीत को अवसाद दूर करने का सशक्त माध्यम बताया। कहा कि कोविड के कारण लोग काफी हद तक मानसिक अवसाद से जूझे हैं। इससे बाहर निकलने के लिए संगीत उत्तम माध्यम है। एसएसपी व उसहैत चेयरमैन के संबोधन के बाद मंच गायक मुनिरमन ने संभाला। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इनमें ‘सैंया मैं न चाहूं हीरे मोती, मैं तो चाहूं संगम तेरा’ और ‘हमें और जीने की चाहत न होती, अगर तुम न होते’...जैसे गीतों से मनमोह लिया। ‘लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में’गीत पर उन्हें पर काफी वाहवाही मिली।
इस क्रम में सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने माइक संभाला और ‘मुझे दर्द ए दिल का पता न था, मुझे आप किसलिए मिल गए’ गीत पर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा विशाल शर्मा, विक्रम सिंह, अपूर्वा, खुशीदयाल, कृपादयाल, मोहित, सपना शर्मा, शलभ संतोषी, श्रीकांत मिश्रा, विवेक जौहरी, पूर्णिमा वशिष्ठ, मंजीत खन्ना ने भी गाने गाए। म्यूजिकल खन्ना ग्रुप ने संगत दी। क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार करें के नहीं’ गाने से महफिल लूट ली।
सभी कलाकारों को कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राम बहादुर व्यथित, ज्ञानानंद पांडेय, उसैहत के पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता गोल्डी, फिल्म निर्देशक सौरभ त्यागी, एसओ सिविल लाइंस आरके तिवारी, शरद रस्तोगी, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। क्लब के पदाधिकारियों दीपक सक्सेना, संजय रस्तोगी, मनीष सिंघल, कुलदीप रस्तोगी, अनूप रस्तोगी, नरेश चंद्र शंखधार, मयूर गुप्ता आदि का सहयोग रहा। डॉ अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया