{"_id":"65c0060f68552efb050466b9","slug":"write-the-answer-in-as-many-words-as-are-asked-badaun-news-c-123-bdn1001-112809-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जितने शब्दों में उत्तर पूछा जाए, उतना ही लिखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जितने शब्दों में उत्तर पूछा जाए, उतना ही लिखें
Mon, 05 Feb 2024 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
नीलम आर्य।
बदायूं। जैसे ही बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आती हैं, वैसे ही अच्छे नंबर लाने की चिंता छात्र-छात्राओं को सताने लगती है। ऐसे में शिक्षक उन्हें कुछ महत्वपूर्ण टिप्स देकर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं, ताकि कम समय में भी छात्र-छात्राओं के नंबर बेहतर आ सकें। हिंदी की शिक्षिका ने शब्दों व व्याकरण पर विशेष ध्यान देने और जितने शब्दों में उत्तर पूछा जाए उतने में ही जवाब लिखने की बात कही है।
पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हिंदी की शिक्षिका नीलम आर्य का कहना है कि कई बार विद्यार्थी हिंदी विषय में फेल हो जाते हैं, क्योंकि वह प्रश्नपत्र ठीक से नहीं पढ़ते हैं। निबंध हो या काव्य या गद्यांश-पद्यांश, सभी में उत्तर देने के लिए शब्द सीमा तय है। इसलिए सबसे जरूरी है कि जितने शब्दों में उत्तर पूछा जाए, उतना ही लिखें। प्रश्न में अंक विभाजन का मतलब समझें। उसी अनुसार प्रश्न हल करें। रोज लिखकर अभ्यास करने से समय के अनुसार पूरा प्रश्न पत्र आसानी से हल किया जा सकता है।
ऐसा करें
- प्रत्येक प्रश्न का हल निर्धारित समय के अंतर्गत लिखने का अभ्यास करें।
- परीक्षा की तैयारी डट कर करें, किंतु किसी भी प्रकार का तनाव न लें।
- पौष्टिक भोजन लें एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
- परीक्षा के दौरान तनाव न लें, मन को शांत रखे।
- तैयारी को लेकर एक समय भी निर्धारित करें।