फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wrestlers showed their strength in 40 wrestling matches, 20 matches ended in a draw.

Budaun News: 40 कुश्तियों में पहलवानों ने दिखाया दम, 20 मुकाबले बराबरी पर छूटे

Tue, 02 Dec 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in 40 wrestling matches, 20 matches ended in a draw.
दंगल में ​भिड़ते पहलवान। स्रोत- आयोजक
दहगवां। माधव किसान मेला नुमाइश एवं दंगल के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में दूर-दूर से आए नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कुल 40 कुश्तियां कराई गईं, जिनमें से 20 कुश्तियां रोमांचक मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटीं। दर्शकों की भारी भीड़ ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ मेला मालिक मयंक गुप्ता ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। सबसे महंगी कुश्ती राजेश सैमरा और शेक (जलालाबाद) के बीच हुई, जो कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

महिला-बाल वर्ग की कुश्ती में आरती (बुलंदशहर) और मोहित (कादरवाड़ी) के बीच मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा, जो बराबरी पर छूटा। अन्य मुकाबलों में नवनीत (जिजोड़ा) ने सनी (सिरावली) को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालेवर (उमरा) ने पवन (कदराबाद) को पटखनी दी। आरिस (जलालाबाद) ने भूरा (अरनी) को मात दी। शाकिर (जलालाबाद) ने वसीम (शेखपुर) को हराया। ओमवीर (आगरा) ने सोनू (मथुरा) को पराजित किया। रिंकू (अलीगढ़) ने रवि (जेवर) को धूल चटा दी। अर्जुन (जिजोड़ा) ने काका (अकसोली) को पछाड़ा। बंटी (हाथरस) ने विष्णु (आउलखेड़ा) को हराया।

दंगल में सभी मुकाबलों में पहलवानों की फुर्ती, तकनीक और दमखम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों दर्शकों को मेले की ओर से पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

दंगल में भिड़ते पहलवान। स्रोत- आयोजक

दंगल में भिड़ते पहलवान। स्रोत- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed