फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Worship of various forms of Mother Durga

मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का किया पूजन

Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Worship of various forms of Mother Durga
yag - फोटो : amar ujala
पांच कुंडीय यज्ञ में दी आहूति, कन्या भोज कराया
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। इसमें लोक कल्याण के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी गईं। कन्याओं ने दीप  प्रज्ज्वलित किए और  मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का पूजन कर भव्य आरती की।  कन्या भोज कराया गया।
मुख्य वक्ता अनिल प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मां की उपासना और भगवान श्रीराम की भक्ति से मर्यादित जीवन जीने की  शक्ति मिलती है। व्रत और दृढ़ संकल्प शक्ति के सहारे पवित्र बनें और नित  नूतन ऊर्जा पाएं। शक्तिपीठ के नत्थूलाल शर्मा और भवेश शर्मा ने  वेद मंत्रोच्चारण कर यज्ञ कराया। मातृशक्ति शशि प्रजापति, आरएन  जौहरी ने गीत महिमा अपरंपार है, जय महाकाल और मां के आह्वान की शानदार  प्रस्तुति दी। राजेश मिश्रा, दिनेश चंद्र गुप्ता, श्यामनिवास, रामौतार  शर्मा, कालीचरन पटेल मुख्य यजमान के रूप में रहे। माया सक्सेना ने जल का अभिसिंचन किया। नरेंद्र सिंह वर्मा और रामदेव शर्मा के नेतृत्व  में कन्या भोज कराया गया। शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र  ने भावनाशील  परिजनों को गायत्री शक्तिपीठ पर आने का आमंत्रण दिया  और कहा कि गायत्री शक्तिपीठ पर समस्त संस्कार नि:शुल्क होते हैं। राघव रस्तोगी और आन्वी मिश्रा का विद्यारंभ संस्कार  हुआ। इस मौके पर कुंती शर्मा, रघुनाथ सिंह, पीसी शर्मा, सुरेंद्र  नाथ शर्मा, दया शर्मा, शोभना, रजनी, वीरेंद्र रस्तोगी, रामचंद्र प्रजापति,  सुखपाल शर्मा, ललतेश, शोभा जौहरी, संजीव कुमार शर्मा, कमलेश, मुरारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक कुंडीय यज्ञ में दी आहुति
बदायूं। आवासीय एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप में विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग, श्रवण बाधित और दृष्टि बाधित बच्चों ने रामनवमी के अवसर पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया। वार्डेन बृजभूषण सिंह और राजेंद्र सिंह मुख्य यजमान रहे।  गायत्री परिवार के सुरेश कुमार मिश्रा ने वेद मंत्रोच्चारण कर गायत्री महायज्ञ कराया। बच्चों ने मानव कल्याण और विश्व शांति के लिए यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र की आहुतियां समर्पित की। समेकित शिक्षा के रज्जन सिंह, प्रदन्या मिश्रा, आशा, रेखा, मिथलेश, सीमा, संजय, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed