फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   world diabetes day,yog

योग, आयुर्वेद और संयम से लगाई मधुमेह पर लगाम

Sun, 14 Nov 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
world diabetes day,yog
बदायूं। आधुनिकता और भागदौड़ भरे युग में अनियमित जीवनशैली की वजह से लोगों को बीमारियां अपनी गिरफ्त में ले रहीं हैं। इनमें सबसे खतरनाक बीमारी मधुमेह है। मधुमेह या डायबटीज का सबसे बुरा पक्ष यह है कि यह बीमारी शरीर में अन्य कई बीमारियों को निमंत्रण देती है।
विज्ञापन

मधुमेह रोगियों को आंखों, पैरों में दिक्कत, किडनी और लिवर की बीमारी होना आम है। कुछ दशक पहले तक यह बीमारी 40 वर्ष की उम्र के बाद ही होती थी लेकिन आजकल युवाओं और बच्चों को भी मधुमेह चपेट में लेने लगा है। हर वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। डॉक्टरों का मानना है कि मधुमेह का तेजी से बढ़ना खतरनाक है। 50 वर्ष से ऊपर के करीब 70 फीसदी लोगों को यह बीमारी जद् में ले लेती है। ऐसे में कई लोगों ने योग, आयुर्वेद, संयमित खानपान और नियमित दिनचर्या से मधुमेह पर काबू पाया है।
विज्ञापन

-
मधुमेह रोगियों को अपनी जीवनशैली में बदलाव के साथ दिन में तीन-चार किमी पैदल चलना चाहिए। कम कैलोरी वाला भोजन करें। जहां तक संभव को चीनी का सेवन न करें। सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज, डेयरी उत्पादों और फाइबर को भोजन में शामिल करें। धूम्रपान और शराब का सेवन न करें तो ज्यादा बेहतर है। तनाव में न रहें और पर्याप्त नींद लें। मधुमेह के स्तर की नियमित जांच कराते रहें। मधुमेह रोगियों को भोजन में करेला, मेथी, सहजन, पालक, तुरई, शलगम, बैंगन, परवल, लौकी, मूली, ब्रोकली, टमाटर, पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। फलों में फलों में जामुन, नींबू, आंवला, टमाटर, कच्चा अमरूद, संतरा का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
-
मधुमेह में योग और आयुर्वेद बेहद कारगर है। काफी संख्या में मधुमेह रोगियों के रोग पर योग, आयुर्वेद, संयमित खानपान और नियमित दिनचर्या से काबू हुआ है। कपालभाति, मंडूक आसन, वक्रासन और मयूरआसन लगभग सभी रोगों में काम आते हैं। रायफल क्लब में प्रतिदिन सुबह पांच से साढ़े छह बजे तक लगाए जाने वाले योग शिविर में काफी संख्या में ऐसे लोग पहुंचते हैं जो मधुमेह का शिकार हैं। उनको योग से लाभ हो रहा है।
- गिरधारी सिंह राठौर, योगाचार्य
-
नियमित योग और संतुलित खानपान अपनाएं, मधुमेह भगाएं
नियमित योग से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। कब्ज के साथ मधुमेह जैसी बीमारियां ऐसी हैं जो शरीर को बीमारियों का घर बना देती हैं। नियमित योग और संतुलित खानपान से मैंने भी खुद को स्वस्थ किया है।
- रेनू गुप्ता
-
योग और आयुर्वेद स्वस्थ रहने के सबसे आसान साधन हैं। अगर प्रतिदिन नियमित योग के लिए समय निकाला जाए तो शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। मैंने खुद को योग के जरिए स्वस्थ किया है।

-सुधीर कुमार मिश्रा
-
मैं स्वयं मधुमेह से पीड़ित था। नियमित योग, संतुलित खानपान, आयुर्वेदिक दवाओं और नियमित दिनचर्या के बाद मधुमेह पर काबू हुआ है। स्वस्थ रहने के लिए संयम और संतुलित आधार के साथ योग बेहद जरूरी है।
-पुरुषोत्तम यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed