फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Worksheets are being given to make studies easier for Divyang children

Budaun News: दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई आसान बनाने के लिए दी जा रही वर्कशीट

Mon, 01 Sep 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Worksheets are being given to make studies easier for Divyang children
बदायूं। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को और आसान बनाने के लिए शासन ने एक अहम कदम उठाया है। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को दी जाने वाली वर्कशीट अब आठवीं तक के विद्यार्थियों को दी जाएगी। विभाग की ओर से इनका वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब पांच हजार 377 दिव्यांग बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकतर बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। अब तक कक्षा चार से आठ तक के बच्चों को सामान्य बच्चों की तरह ही पाठ्यपुस्तकें दी जाती थी। इसकी वजह से कई बच्चों को पढ़ाई में कठिनाई होती थी। अब वर्कशीट का सहारा उन्हें पढ़ाई में मदद करेगा।
विज्ञापन

-------
पढ़ाई सहज और रुचिकर होगी
-अधिकारियों का मानना है कि वर्कशीट मिलने से बच्चों के लिए पढ़ाई सहज और रुचिकर बनेगी। वर्कशीट में सवाल-जवाब को चित्रों के जरिए आसान भाषा में समझाया गया है। इससे बच्चों की सीखने की गति तेज होगी और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अभिभावकों और शिक्षकों को भी मिलेगी मदद
-वर्कशीट केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी सहायक साबित होगी। इससे अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई पर आसानी से नजर रख सकेंगे, वहीं शिक्षक बच्चों की प्रगति का आकलन कर पाएंगे।


------
वर्जन--
-दिव्यांग बच्चों के लिए वर्कशीट वितरित की जा रही है। इसकी मदद से उनको पढ़ाई में आसानी होगी। हालांकि दृष्टिबाधित या फिर लो विजन (कम दृष्टि) वाले बच्चों को यह वर्कशीट नहीं दी जाएगी। - जितेंद्र सिंह, डीसी समेकित शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed