फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Workers increased wages due to crop failure

Budaun News: फसल गिरने से मजदूरों ने बढ़ाई मजदूरी

Sun, 26 Mar 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Workers increased wages due to crop failure
दातागंज (बदायूं)। बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बाद अब किसानों के सामने एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। खेतों में गिरी गेहूं की फसल काटने के लिए मजदूर तैयार नहीं है। कंबाइन वालों ने भी मना कर दिया है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से गेहूं के उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान है। सरसों और मसूर की खेतों में कटी पड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। नेताझुकसा के किसान वीर सिंह के मुताबिक गेहूं की फसल गिर गई है। पहले मजदूर गेहूं की फसल 35 किलो प्रति बीघा पर काटते हैं। फसल गिरने से ज्यादातर मजदूर गेहूं काटने को तैयार नहीं है, जो तैयार हैं भी वे 35 की जगह 45 किलो प्रति बीघा के हिसाब से कटाई मांग रहे हैं। कंबाइन वाले किसी कीमत पर फसल काटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


कृषि स्नातक लाभार्थियों को पांच लाख का अनुदान
बदायूं। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि ड्रोन और उनके सहायक उपकरण खरीदने के लिए इच्छुक किसान कृषि स्नातक एग्रीजंक्शन उप कृषि निदेशक कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। ऐसे कृषि स्नातक जो तीन वर्षों से एग्रीजंक्शन का क्रियाशील संचालन कराया जा रहा है। ऐसे एग्रीजंक्शन को ड्रोन का लाभ दिया जाएगा। कृषि ड्रोन और उसके सहायक उपकरण क्रय करने पर कृषि स्नातक (एग्रीजंक्शन) लाभार्थियों को अधिकतम पांच लाख का अनुदान मिलेगा या मूल्य का 50 प्रतिशत कम देय होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed