{"_id":"6158acf38ebc3e93fe364d88","slug":"worker-who-was-panting-died-due-to-electrocution-badaun-news-bly461642488","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुताई कर रहे मजदूर की कंरट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुताई कर रहे मजदूर की कंरट लगने से मौत
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोेहल्ला संख्या पांच में एक कपड़ा व्यवसायी के यहां पुताई कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मजदूर की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।
प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला संख्या तीन निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र रमेश चंद्र रंगाई-पुताई करने का काम करता था। शनिवार की दोपहर नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी कपड़ा व्यवसायी विवेक माहेश्वरी के यहां पुताई कर रहा था। तभी अचानक से उनके लोहे के चैनल पर करंट आ गया। जैसे ही विनोद का हाथ चैनल को छुआ वह करंट लगने से बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लोग बदायूं ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।