फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Work on Kasganj-Badaun highway is not picking up speed, tree felling is slow

Budaun News: कासगंज-बदायूं हाईवे का काम नहीं पकड़ पा रहा रफ्तार, पेड़ों की कटाई सुस्त

Thu, 17 Apr 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Work on Kasganj-Badaun highway is not picking up speed, tree felling is slow
कछला पुल, इसे भी किया जाना है चौड़ा। संवाद
बदायूं। कासगंज-बदायूं हाईवे का निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। चार माह पहले सर्वे कर डीएफओ ने पेड काटने के लिए वन निगम लखीमपुर को रिपोर्ट भेजी है। उसके बाद भी पेड़ काटने का काम शुरू नहीं हो सका है। इसलिए निर्माण की आगे की प्रक्रिया रुकी हुई है।
विज्ञापन

मथुरा-बरेली हाईवे का चौड़ीकरण होना है। यह कार्य चार पैकेज में होना है। इसमें बदायूं-बरेली, बदायूं-कासगंज, हाथरस-कासगंज और हाथरस-मथुरा तक हाईवे तक छह सिक्स लेन बनना प्रस्तावित है। हाथरस से मथुरा तक का निर्माण एनएचएआई आगरा की टीम करेगी। अन्य तीन अन्य पैकेज का निर्माण एनएचएआई बदायूं के पीडी कराएंगे। हाथरस-कासगंज का काम जून 2024 में शुरू हुआ और जून 2026 में पूरा किया जाना है। अभी इसकी प्रगति सिर्फ 20 फीसदी ही है। वहीं कासगंज-बदायूं हाईवे के 54.400 किमी हाईवे में 10 हजार पेड़ हैं। इसे काटा जाना है। इसको लेकर वन विभाग ने सर्वे कर पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति मांगी थी। यह अनुमति भी मिल गई है। इसके बाद डीएफओ के स्तर से पेड़ काटने की रिपोर्ट वन निगम लखीमपुर खीरी को भेजी गई है। वहां से पेड़ काटने की पूरी प्रक्रिया होनी है, लेकिन चार माह बाद भी अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कई जगह एनएचएआई की ओर से खोदाई कर समतलीकरण का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
हाईवे पर बनेंगे तीन बाईपास, कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
कासगंज-बदायूं हाईवे में सोरो, न्यूलीमानपुर नगरिया और उझानी में बाईपास बनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह बाईपास बनने से यहां रहने वाले लोग अपना कारोबार कर सकेंगे। इससे छोटे व बड़े उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कासगंज में 18 और बदायूं के 30 गांवों की जमीन अधिग्रहित
कासगंज-बदायूं हाईवे के चौड़ीकरण के लिए कासगंज जिले के 18 गांव और बदायूं के 30 गांवों की करीब 185 हेक्टेयर जमीनों को अधिग्रहित किया जा चुका है। यहां के किसानों को सर्किल रेट से पांच गुना ज्यादा मुआवजा दिया गया है।
--
मरीजों की सुविधा के लिए बनेगा अंडरपास
मेडिकल कॉलेज के सामने से हाईवे होकर गुजरेगा। ऐसे में अंडरपास न होने पर मरीजों को वहां तक पहुंचने में परेशानी होगी। इसको देखते हुए एनएचएआई ने अपनी डीपीआर में मेडिकल कॉलेज अंडरपास को भी शामिल किया है।

--
चौड़ीकरण के लिए 10 हजार पेड़ काटे जाने हैं। इसकी कार्रवाई वन विभाग के स्तर से हो रही है। जहां पेड़ नहीं हैं, उन जगहों पर काम चल रहा है।
- उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
- हाईवे निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ों का सर्वे कर उन्हें काटने के लिए चार माह पहले रिपोर्ट वन निगम लखीमपुर खीरी को भेज दी गई है। उनके स्तर से कार्रवाई की जानी है।
- प्रदीप कुमार वर्मा, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed