{"_id":"6854691f0b62150daa0659b5","slug":"work-of-casting-slabs-in-the-drain-at-lavela-chowk-begins-badaun-news-c-123-1-akb1003-141451-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लावेला चौक पर नाला में स्लैब ढालने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लावेला चौक पर नाला में स्लैब ढालने का काम शुरू
विज्ञापन
लावेला चौक पर नाले के ऊपर ढाली गई स्लैब। संवाद
बदायूं। बरसात में जलभराव से निजात दिलवाने के लिए लावेला चौक से शिवमंदिर तक नाले निर्माण करवाया गया है। अब उस पर स्लैब ढालने का काम शुरू हो गया है। आने वाले एक सप्ताह में पूरा नाला बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इससे बरसात में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
पालिका के अधिकारियों को उम्मीद है नाला निर्माण होने से इस बार जलभराव की समस्या नहीं होगी। लावेला चौक से शिव मंदिर तक 400 मीटर नाला बनाया गया। पिछले तीन दिनों से मौसम खराब होने की वजह से स्लैब नहीं ढाला जा सका। बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही धूप निकली तो लावेला चौक की तरफ से नाले के पर स्लैब ढालने का काम शुरू करा दिया गया। उम्मीद है कि अगले सात दिन में नाले पर स्लैब ढाल दिया जाएगा।
--
दो दिन में लावेला से जोगीपुरा जाने का शुरू होगा रास्ता
लावेला चौक से शिव मंदिर के बीच नाला खोदाई का काम हुआ है। इस वजह से पिछले छह दिन से जोगीपुर से लावेला जाने वाला रास्ता बंद था। इस वजह से लोग नगर पालिका होकर जोगीपुरा आ रहे हैं। अब लावेला चौक की तरफ नाले के ऊपर स्लैब ढालने का काम शुरू कर दिया गया है। जैसे ही स्लैब का मैटेरियल सूखेगा, वैसे ही आवागमन शुरू होगा। इसमें दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
--
प्रोजेक्ट पर एक नजर
लागत- 45 लाख
लंबाई- 400 मीटर
चौड़ाई- एक मीटर
गहराई- एक मीटर
-- --
बरसात में लोगों को जलभराव से निजात दिलवाने के लिए पूरे शहर में नालों का निर्माण चल रहा है। लावेला चौक से शिव मंदिर तक स्लैब ढालने का काम शुरू कर दिया गया है। आने वाले सात दिनों के अंदर काम पूरा होने की उम्मीद है। - फात्मा रजा, अध्यक्ष, नगर पालिका