{"_id":"0efe22a9a071e4bd67205d84ad7f9f70","slug":"women-prisoners-in-the-district-jail-barrack-made-for-tv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में महिला बंदी बैरक के लिए टीवी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में महिला बंदी बैरक के लिए टीवी दिया
badaun
Updated Mon, 08 Jun 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में महिला बंदियों बैरक के लिए डॉ. उर्मिलेश जन चेतना समिति की ओर से एक रंगीन टीवी प्रदान किया गया। इस अवसर बंदियों और उनके बच्चों के लिए फल एवं बिस्कुट इत्यादि का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे जिला कारागार में डॉ. उर्मिलेश जन चेतना समिति के सदस्यों ने पहुंचकर जेल अधीक्षक लक्ष्मी नारायण दोहरे एवं जेलर अरविंद पांडेय को महिला बंदियों के लिए एक टीवी दिया। समिति के सचिव डॉ. अक्षत ने आश्वासन दिया कि आगे भी समिति की ओर से अन्य आवश्यक सामान जेल के लिए प्रदान किया जाएगा। शीघ्र कारागार में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। डॉ. राम बहादुर व्यथित, डॉ. सोनरूपा विशाल, नरेश शंखधार, रिचा अशेष, अतुल श्रोत्रिय, शशांक यादव, श्रीकांत मिश्र, इकबाल असलम, सौरभ शंखधार, सुमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन