फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women organized a community meal of khichdi, and kite flying took place.

Budaun News: महिलाओं ने कराया खिचड़ी भोज, हुई पतंगबाजी

Thu, 15 Jan 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women organized a community meal of khichdi, and kite flying took place.
बदायूं क्लब में आयोजित ​​खिचड़ी भोज में शामिल महिलाएं। स्रोत- आयोजक
बदायूं। मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को बदायूं क्लब में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिला सदस्यों द्वारा जनहित में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पम्मी मेहंदीरत्ता, रमा अग्रवाल, सारिका सजल वैश्य, अर्चना मिश्रा, शैली कोहली, पारुल सचित, विनी गुप्ता, रविंदर कौर, चारु शंखधार, सुहानी जुनेजा, स्वाति गुप्ता, रितु शर्मा, छवि त्रिवेदी, पारुल वासिष्ठ, डॉ. रुचि वार्ष्णेय, डॉ. पूनम गुप्ता, संध्या गुप्ता, रश्मि स्वरुप सहित अनेक सामाजिक संगठनों की पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष रूप से धर्म जागरण प्रांत प्रचारक विशाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हिरदेश कठेरिया, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, डॉ. अक्षत अशेष, सरला स्वरुप, शारदेंदु पाठक, ज्योति मेहंदीरत्ता, वेद त्रिवेदी, डॉ. आदित्य हरी, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ऋचा अशेष एवं रचि नितिन वैश्य ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन





जगह-जगह बांटी गई खिचड़ी और कंबल

दहगवां। मकर संक्रांति पर समाजसेवी ने खिचड़ी प्रसाद का वितरण कराया और कंबल बांटकर पुण्य लाभ कमाया। कस्बा निवासी समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ने मकर संक्रांति की पुण्य बेला में खिचड़ी का भी वितरण कराया। 70 कंबलों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा की गरीब, असहाय और बुजुर्गों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किए गए हैं। इस मौक़े पर प्रिंस गुप्ता व सचिन गुप्ता आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर पिनौनी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाजसेवी सौरभ दीक्षित ने दिव्यांगों को कंबल वितरित किए। दीक्षित ने बताया मानव सेवा का काम करने से उनके दिल को सुकून मिलता है व पुण्य लाभ भी प्राप्त होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed