फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women conveyed the message of women's empowerment by organizing a scooter rally.

Budaun News: स्कूटी रैली निकालकर महिलाओं ने दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

Thu, 16 Apr 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Women conveyed the message of women's empowerment by organizing a scooter rally.
स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- भाजपा - फोटो : Samvad
बदायूं। भाजपा के नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत बुधवार को शहर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक स्कूटी रैली निकालकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सिग्नेचर वॉल पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

बदायूं क्लब से निकाली गई स्कूटी रैली को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का आयोजन बदायूं क्लब से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों भामाशाह चौक, इंदिरा चौक, बाबूराम मार्केट, दिनेश चौक, परशुराम चौक, महाराणा प्रताप चौक और पुलिस लाइन होते हुए पुनः बदायूं क्लब पर समापन हुआ। रैली का नेतृत्व अभियान संयोजक सीमा राठौर, रचना शंखधार और राजवती वर्मा ने किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। यह केवल कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह स्कूटी रैली अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। गांव-गांव और शहर-शहर महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देकर लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देश के विकास में नई ऊर्जा का संचार कर रही है। पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दे रहे हैं। इसके साथ ही उझानी, दातागंज समेत जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी इसी प्रकार स्कूटी रैलियां निकाली गईं।

इस अवसर पर अमित उपाध्याय, रजनी मिश्रा, मोनिका गंगवार, जय साहू, योगिता रस्तोगी, समीक्षा शर्मा, ममता वर्मा, अंजली महाजन, सोनी गुप्ता, कविता शर्मा, नीलू मिश्रा, राना समीम, अंजू राठौर, कुसुम सक्सेना, गुड्डी राघव आदि उपस्थित रहीं।

स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- भाजपा

स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- भाजपा- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed