फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women celebrated Ahilyabai's birth anniversary in Ambiyapur block

Budaun News: अंबियापुर ब्लाक में महिलाओं ने मनाई अहिल्याबाई की जयंती

Fri, 30 May 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated Ahilyabai's birth anniversary in Ambiyapur block
अंबियापुर में महिलाओं को आवास की चाबी देते विधायक हरीश। संवाद
बिल्सी। अंबियापुर ब्लाक सभागार में बृहस्पतिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म त्रिशताब्दी मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य मुख्य ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए तमाम योजना चला है। उसका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।
विज्ञापन

अब प्रदेश की महिलाएं पूरी तरह से अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। विधायक ने कई महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ शैली गोविल ने महिलाओं से समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना था। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश सागर, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, अजय प्रताप सिंह, दीपक चौहान, राहुल देव शाक्य, रक्षपाल सिंह शाक्य, तेजस्वी सागर, सलीम मियां, अशोक कुमार, रामौतार, दीपेश कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed