फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   women bike accident

नकली को असली नोट समझकर चलती बाइक से कूदी महिला, घायल

Wed, 15 Jan 2020 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
women bike accident
जरीफनगर। रोड किनारे पड़े दो-दो हजार के नकली नोटों को असली समझकर एक महिला नोट उठाने के लिए चलती बाइक से कूद गई। इससे वह घायल हो गई। गनीमत रही कि बाइक की रफ्तार ज्यादा नहीं थे। ऐसे में उसे गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर जरीफनगर के गांव आंतर में कुछ बच्चे पांच सौ और दो हजार के नकली नोटों से खेल रहे थे। बच्चों ने कुछ नोट लोगों को भ्रमित करने के लिए रोड के इधर-उधर भी बिखेर दिए थे। इसी दौरान दोपहर को बाइक से एक दंपति यहां से गुजरे। बाइक पर पीछे बैठी महिला की नजर रोड किनारे पड़े दो-दो हजार के नकदी नोटों पर गई। वह इनको असली समझ बैठी और चली बाइक से नोट बटोरने के लिए छलांग लगा दी। जख्मी होने के बावजूद उसने काफी नोट उठा लिए। पति ने बाइक रोक कर उसे बताया नोट नकली हैं। तब उसके समझ में आया। इसके बाद पति उसको यहां से ले गया। बच्चों ने इसके बारे में गांव जाकर बताया तो लोगों को इसका पता चला। महिला का नाम पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed