{"_id":"67a4fa14a453687f2f0bb288","slug":"womans-body-found-hanging-murder-alleged-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133935-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव उपरैला में महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतरवाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव नानकपुर निवासी जगत पाल पुत्र रामप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने बहन साधना की शादी 12 जुलाई में अरविंद पुत्र राजपाल राजपूत निवासी गांव उपरैला के साथ की थी। शादी में सारा दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे, जिसके चलते आए दिन दहेज की मांग करते थे।
बृहस्पतिवार को दूसरे बहनोई अनेक पाल ने फोन करके बताया कि साधना की हत्या कर दी गई है। इसके बाद वह बहन के घर पहुंचे। जहां उसका शव घर में रखा हुआ था। आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के भाई ने पति अरविंद, ससुर राजपाल, जेठ बृजेश और जेठानी सुदामा के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।