फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman throws 20-day-old daughter in pond, body found after four days

Budaun News: महिला ने तालाब में फेंकी 20 दिन की बेटी, चार दिन बाद मिला शव

Wed, 21 Feb 2024 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 21 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Woman throws 20-day-old daughter in pond, body found after four days
अलापुर के गांव कुंडेली में मामले की छानबीन करते सीओ व इंस्पेक्टर। संवाद
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत में एक महिला ने घरेलू विवाद में अपनी 20 दिन की नवजात बेटी को तालाब में फेंक दिया। चार दिन बाद मंगलवार को उसका शव पानी में उतराता मिला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस को छानबीन में पता चला कि दंपती में आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन

ग्राम कुंडेली निवासी प्रियंका भारती पत्नी विनोद कुमार छह फरवरी को अपने मायके जगत गांव आई थी। उसके पति विनोद का कहना है कि प्रियंका ने 31 जनवरी को बच्ची को जन्म दिया था। परिवार के लोगों ने उसका नाम प्रिया रखा था। तीन फरवरी को उसकी सास मंजू देवी उसके घर आई थीं। छह फरवरी को वह प्रियंका, प्रिया और दो वर्षीय बेटे नैतिक लेकर अपने गांव चली गईं। वह भी साथ मेें गया था और दो दिन तक विनोद ससुराल में ही रुका। नौ फरवरी को घर लौट गया। अगले दिन मजदूरी करने पीलीभीत चला गया।
विज्ञापन

विनोद के मुताबिक वह 17 फरवरी को पत्नी को बुलाने अपनी ससुराल गया था। तब बच्ची वहां नहीं थी। उसने सभी लोगों से पूछा था, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। इससे वह अपने बेटे को लेकर चला गया। 18 फरवरी को उसने थाने आकर बच्ची के लापता होने की तहरीर दी थी। तब से परिवार वाले बच्ची को तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे जगत गांव के लोगों ने बच्ची प्रिया का शव नजदीकी तालाब में उतराता देखा। सूचना पर दातागंज सीओ कृष्ण कुमार तिवारी और इंस्पेक्टर अलापुर धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की तो पता चला कि प्रियंका ने ही बच्ची को तालाब में फेंका था। पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। माना जा रहा है कि उसने ही बच्ची को तालाब में फेंका था। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।

पिता बोले- उत्पीड़न की शिकार है बेटी
प्रियंका के पिता श्रीपाल का कहना है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले आए दिन उसे पीटते हैं और परेशान करते हैं। इससे वह काफी परेशान हो चुकी है। गुस्से में आकर उसने बच्ची को तालाब में फेंक दिया था। उन्हें खुद इस बारे में जानकारी नहीं थी। उन्हें तो तब पता चला बच्ची का शव तालाब में उतराता मिला।

ससुराल वालाें को जिम्मेदार ठहरा रहा विनोद
प्रियंका के पति विनोद का कहना है कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। वह अपने पांच भाइयों से अलग रहता है। जब वह पत्नी लेने ससुराल गया था तो पत्नी, सास-ससुर से प्रिया के बारे में जानकारी की थी, लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं बताया, जबकि उन्हें इसकी जानकारी थी।
पानी में डुबोई थी बच्ची
पुलिस के मुताबिक महिला ने पूछताछ में बताया कि हां, उसने अपनी बच्ची को पानी में डुबोया था, फिर पता नहीं बच्ची कहां चली गई। वह यह भी कह रही है कि उसने बच्ची को तालाब में नहलाने के लिए डुबोया था।


बच्ची को तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है। हालांकि अभी इसमें किसी ने तहरीर नहीं दी है, लेकिन इसमें कार्रवाई जरूर कराई जाएगी। जब परिवार वाले तहरीर नहीं देंगे तो इसमें चौकीदार या ग्राम प्रधान की तहरीर पर एफआईआर कराई जाएगी। - आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी

अलापुर के गांव कुंडेली में मामले की छानबीन करते सीओ व इंस्पेक्टर। संवाद

अलापुर के गांव कुंडेली में मामले की छानबीन करते सीओ व इंस्पेक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed