फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman robbed by giving lift

बदायूं: लिफ्ट देकर महिला से लूटपाट

Tue, 14 Feb 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman robbed by giving lift
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र में एक महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर लूटपाट की गई। बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पाजेब, अंगूठी और 12 सौ रुपये लूट लिए। उसे रास्ते में छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव सतेती निवासी भगवती पत्नी नरेंद्र दवा लेकर बिल्सी से घर लौट रही थी। महिला का आरोप है कि वह घर आने के लिए चौराहे पर खड़ी थी। तभी एक बाइक पर सवार दो लोग आए। उन्होंने सतेती छोड़ने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। वह कस्बे से निकलकर दूर पहुंचे थे कि उन्होंने बाइक रोक ली। उन्होंने तमंचा दिखाकर महिला से एक अंगूठी, पाजेब और 12 सौ रुपये लूट लिए। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गए। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि यह मामला संदिग्ध है। महिला का सामान कहीं गिर गया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed