फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman injured after being hit by wheel of tractor in Budaun

Budaun News: चलते ट्रैक्टर का पहिया निकाला, चपेट में आई महिला, गंभीर घायल

Sun, 19 Nov 2023 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Nov 2023 04:53 PM IST
सार

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पतौरा में महिला सड़क किनारे उपले थाप रही थी। उसी वक्त वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर का पहिया निकल गया, जिसकी चपेट में आने से महिला घायल हो गई। 

विज्ञापन
woman injured after being hit by wheel of tractor in Budaun
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पतौरा में रविवार सुबह चलते ट्रैक्टर का पहिया निकल गया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


हादसा सुबह में करीब नौ बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गीता (35) पत्नी अरविंद उस वक्त सड़क किनारे खलिहान में उपले थोप रही थी। गांव का एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर खेत से लौटा, तभी अगला पहिया ट्रैक्टर से निकलकर सड़क पर दौड़ते लगा। गीता ट्रैक्टर के पहिया की चपेट में आकर लहूलुहान हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया। परिजन घायल गीता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। चिकित्साधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि चोट अधिक होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कादरचौक में भिड़ीं दो बाइकें 
कादरचौक थाना क्षेत्र में गांव खिरिया के पास ब्रह्मचारी मंदिर के सामने दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार खिरिया वाकरपुर निवासी रवि (21) और उनकी पत्नी अंजली (20) तो दूसरी बाइक सवार कादरचौक के ही गांव जोरीनगला निवासी उमेश (19) घायल हो गया। दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस ने दंपती समेत तीनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया है। हादसे के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed