फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman hangs herself following domestic strife.

Budaun News: घरेलू कलह में महिला ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 14 Jul 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 14 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself following domestic strife.
दहगवां। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव सलामतपुर में गृहकलह के चलते एक महिला ने अपने खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। इधर, मृतका के मायके से पहुंचे भाई ने देवरानी से विवाद के चलते हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप, मगर पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सलामतपुर निवासी धर्मेंद्र की पत्नी देववती (39) का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर खेत में फंदे से लटकता देखा गया। इसकी सूचना लोगों ने परिजनाें की दी। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद परिजन महिला के शव को घर पर ले आए और मृतका के मायके वालों को सूचना दी। उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा निवासी मृतका के भाई उरमान ने आरोप लगाया कि घर में देवरानी से विवाद हुआ था। विवाद के चलते ही उसकी बहन को मारकर पेड़ से लटका दिया गया है। हालांकि उसने इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। सूचना मिलते ही थाना जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इससे पूर्व पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

---
शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच के साथ ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
-अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed