फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman found dead in the forest in Budaun

Budaun News: जंगल में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका; जानवरों ने नोच खाया एक हाथ

Wed, 28 Feb 2024 12:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Feb 2024 12:24 PM IST
सार

हड़ौरा के जंगल में बुधवार सुबह महिला का शव पड़ा मिला। उसका एक हाथ किसी जानवर ने नोच खाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
woman found dead in the forest in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के हड़ौरा के जंगल में बुधवार सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। उसके हाथ पर सुमन राजीव लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह हड़ौरा वन का चौकीदार गश्त करने आया था। तब उसने खेत में महिला का शव पड़ा देखा। उसकी सूचना पर हजरतपुर थाना पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिला का एक हाथ जानवर नोचकर खा गए। शव कई दिन पुराना माना जा रहा है। 
विज्ञापन


आशंका है कि महिला की गला घोंटकर हत्या हुई है। उसके बाद शव को यहां लाकर डाल दिया गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed