फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman filed fraud report against five people including step son

Budaun News: महिला ने सौतेले बेटे समेत पांच के खिलाफ लिखाई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Thu, 19 Oct 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 19 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman filed fraud report against five people including step son
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर सौतेले बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि सौतेला बेटा उसके साथ मारपीट करता है। उसने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की भी कोशिश की।
विज्ञापन

ग्राम मुगर्रा निवासी सुनीता के मुताबिक वह 70 साल की वृद्ध विधवा महिला हैं। उनके पति ओमकार ने पहली पत्नी गीता की मौत के बाद उनसे शादी की थी। गीता का एक बेटा संजीव है। उसके अलावा कोई संतान नहीं है। जब संजीव दो साल का था, तब से उन्होंने ही उसका पालन-पोषण किया, लेकिन जवान होने के बाद उसने सुनीता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह फर्जी पुलिस बनकर अवैध उगाही भी करता है।
विज्ञापन

आरोप है कि संजीव ने अपने साथी अवनीश मिश्रा, ओमेंद्र, कल्लू यादव और विदेश पाल के सहयोग से सुनीता का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन कर दिया। इसे अधिकारियों ने जांच के बाद खारिज कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जेल भिजवाने के लिए 156 (3) के तहत न्यायालय में परिवाद भी दायर किया। एक अक्तूबर को आरोपियों ने उनकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed