फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman falls from bike, crushed to death by trolley

Budaun News: बाइक से गिरी महिला की ट्रॉली से कुचलकर मौत

Tue, 10 Mar 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from bike, crushed to death by trolley
घायल महिला को पुलिस की गाडउ़ी में ले जाते हुए। संवाद
फैजगंज बेहटा। ओवरटेक के चलते महिला बाइक से सड़क पर गिर गई। इस दौरान तेज रफ्तार आलू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचल दिया। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉ़ली छोड़कर भाग गया। घटना थाने के सामने हुई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव महोरी निवासी ममता देवी अपने नाती के साथ बाइक से संभल होली मिलने के लिए जा रहीं थीं। जैसे ही उनकी बाइक थाने के सामने पहुंची कि ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ममता बाइक से सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनको कुचल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी आसफपुर भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया है। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed