फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman duped of Rs 3.60 lakh and bike on pretext of marriage

Budaun News: शादी का झांसा देकर महिला से ठगे 3.60 लाख और बाइक

Mon, 14 Jul 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 3.60 lakh and bike on pretext of marriage
बदायूं। दो लोगों ने शादी का झांसा देकर एक महिला व उसके बेटे से 3.60 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर व एक बाइक ठग लिए। विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर सहसवान पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी नन्हीं ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला शहबाजपुर निवासी अशोक कुमार सैनी से उनकी पहचान थी। आरोप है कि अशोक कुमार सैनी ने उनके बेटे देवेेंद्र की शादी कराने का प्रस्ताव रखा। अशोक ने बताया कि जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी है। अच्छा परिवार है लेकिन वह गरीब हैं। इससे शादी का खर्च उन्हें ही उठाना पड़ेगा। वह शादी करने के लिए राजी हो गईं।
विज्ञापन

आठ जुलाई को अशोक ने लड़की पक्ष को गोद भरवाने के लिए अपने घर बुलाया। जहां गोद भराई की रस्म पूरी हुई। उन्होंने गोद में पायजेब, सोने के कुंडल, 1100 रुपये दिए। 12 अप्रैल को अशोक उनके घर पीली चिट्टी लेकर आए। 18 अप्रैल को उनके बेटे के पास कॉल आई। कहा कि शादी का सामान लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार ने उनसे व बेटे से तीन बार में तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 19 अप्रैल को उनके बेटे की बाइक भी ले गया। इस बीच अशोक ने कॉल करके कहा कि उनकी बाइक सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई है। 60 हजार रुपये बैंक खाते में डाल दो। बाद में वापस कर देंगे। इसके बाद बाइक नहीं लौटाई।

बेटे ने बाइक मांगी तो अशोक ने कहा अब न बाइक मिलेगी और न ही शादी होगी। विरोध करने पर अशोक व लड़की के पिता ने उनके साथ गाली गलौज की। उनके परिवार को डराया धमकाया। धमकी दी कि शिकायत की तो सभी को जेल भिजवा दिया जाएगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed