फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Thu, 10 Apr 2025 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
रीना का फाइल फोटो। - फोटो : मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
बदायूं। हजरतपुर थानाक्षेत्र के गांव उल्हैता नगला में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के रिश्तेदार ने उसके देवर और देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया, जबकि परिवार के लोग मौत का कारण कैंसर से होना बता रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव उल्हैता नगला निवासी रीना (45) के पति रामेश्वर की करीब चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद रीना अपने देवर लल्लू व देवरानी राजबेटी के साथ रहने लगी थी। इस बीच रीना अपने देवर लल्लू के बेटे राजकुमार के चाचा ससुर बुधपाल के साथ दिल्ली में रहने चली गई। वहां वह मेहनत करके अपना जीवन यापन करने लगी थी।
विज्ञापन

देवर लल्लू के मुताबिक, इस दौरान उसकी भाभी रीना कैंसर से पीड़ित हो गई। इसके चलते वह दिल्ली से गांव लौट आई। जहां उनका परिवार के लोग उपचार करा रहे थे। बुधवार रात करीब दस बजे भाभी रानी की घर पर ही मौत हो गई। रीना की मौत की सूचना मिलने पर बुधपाल गांव पहुंच गया। यहां उसने पुलिस को रीना की हत्या किए जाने की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। हजरतपुर एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की बीमारी के कारण मौत हुई है। अग्रिम कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed