{"_id":"69a5d75541988320a10b4bbd","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-allegations-of-negligence-in-treatment-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158472-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, उपचार में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, उपचार में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
जानकारी देते नन्ही के परिजन। संवाद
उसहैत। गांव ललोमई निवासी अरविंद की 24 साल की पत्नी की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जिला शाहजहांपुर के थाना व कस्बा परौर के गांव खजुरी निवासी मायके पक्ष के लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भिजवाया।
जिला शाहजहांपुर के थाना परौर के गांव खजुरी निवासी पंचपाल ने बेटी नन्ही (24 साल) की शादी उसहैत थाना क्षेत्र के गांव ललोमई निवासी अरविंद से की थी। शादी के एक साल बाद ही नन्ही बीमारी से ग्रसित हो गई। ससुराल वालों ने उसका हर जगह उपचार कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
एक माह से वह ज्यादा बीमार थी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से गंभीर हालत में उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में नन्ही ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मायके वालों को दी गई। मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने ससुराल वालों पर उपचार न कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने नन्हीं के शव को जिला मुख्यालय भेजकर जांच शुरू की है। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।