फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies of snakebite after nine hours of faith healing rituals.

Budaun News: नौ घंटे तक कराते रहे झाड़-फूंक, सर्पदंश से चली गई महिला की जान

Sat, 05 Sep 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of snakebite after nine hours of faith healing rituals.
अनीता फाइल फोटो
उसहैत। खेत पर घास काटने गई ग्राम पथरामई की अनीता (45) को सांप ने डस लिया। परिजन बृहस्पतिवार अपराह्न एक बजे से रात नौ बजे तक महिला को लेकर इधर-उधर झाड़फूंक कराने के चक्कर में पड़े रहे। हालत में सुधार न होने पर परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पथरामई निवासी शेर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पत्नी अनीता खेत में मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थी। वहीं दोपहर करीब 12 बजे उसे सांप ने डस लिया। आनन-फानन में पहले उसे घर लेकर आए। ग्रामीणों ने ग्राम खेड़ा जलालपुर में किसी सपेरे के बारे में बताया। इस पर परिजन महिला को लेकर वहां गए और देर शाम तक झाड़-फूंक से इलाज कराते रहे।
विज्ञापन

इस बीच अनीता की हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिजन रात नौ बजे महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव रात में ही अपने गांव ले आए। उसके बाद भी झाड़-फूक से इलाज कराया। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह कटरा सादातगंज चौकी प्रभारी राघव गांव पहुंचे और परिजनों से शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। दोपहर में शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





11 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
परिजनों के अनुसार, अनीता के 11 बच्चे हैं, जिनमें 6 लड़के और 5 लड़कियां हैं। एक लड़का और एक लड़की की शादी हो चुकी है। पूरे गांव में यही चर्चा होती रही कि महिला की जान सर्पदंश से नहीं गई, बल्कि झाड़-फूंक में समय बर्बाद होने से जान चली गई। अगर सही समय पर महिला को इलाज मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed