{"_id":"6a51527c2eb3211a0300bea6","slug":"woman-dies-in-accident-while-returning-from-wedding-ceremony-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168154-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शादी समारोह से लौट रही महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शादी समारोह से लौट रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह से बाइक पर घर लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा गऊपुरा निवासी 57 वर्षीय गुड्डो देवी पत्नी प्यारेलाल 8 जुलाई को अपने बेटे के साढ़ू कामेश निवासी नगला रामचंद्र थाना सोरों कासगंज के साथ उघैती थाना क्षेत्र के गांव नरैनी धरैरा में आयोजित एक शादी समारोह से बाइक से घर लौट रही थीं।
आसदुलापुर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गुड्डो देवी बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन महिला को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह गुड्डो देवी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। इधर, सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।