फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies due to collapse of house roof in budaun

Budaun News: बारिश के दौरान मकान की छत गिरी, महिला की मौत, बेटा-बेटी घायल

Sun, 30 Jun 2024 12:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2024 12:49 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली कस्बा के गदरपुरा मोहल्ले में शनिवार की रात बारिश के दौरान हादसा हो गया। एक मकान की छत गिरने से महिला की मौत हो गई। उसके दो बच्चे घायल हो गए। 

विज्ञापन
Woman dies due to collapse of house roof in budaun
घटनास्थल पर मोहल्ले के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बे के गदरपुरा मोहल्ले में शनिवार रात एक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर 32 वर्षीय महिला अरवीन की मौत हो गई जबकि उसके दो बच्चे घायल हो गए। उसके मकान की छत कच्ची थी। हादसे के दौरान बरसात भी हो रही थी। मोहल्ले के लोगों ने मलबा हटाकर महिला और उसके बच्चों को बाहर निकाला। दोनों बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गदरपुरा मोहल्ला निवासी बंटू सैफी हरियाणा में मजदूरी करता है। घर पर उनकी पत्नी अरवीन, बेटी अलसिफा (13) और बेटा अनस (6) रहते हैं। शनिवार की रात अरवीन अपने दोनों बच्चों के साथ मकान में सो रही थी। रात करीब तीन बजे बारिश हो रही थी। उसी दौरान अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे मां, बेटे और बेटी दब गए। 
विज्ञापन


Bareilly: सियासी रसूख ऐसा कि ‘लक्ष्य’ से भटकती रही कार्रवाई, यह है रिसॉर्ट सील होने की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


छत गिरने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए। वह तुरंत दौड़कर आ गए और उन्होंने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक अरवीन की मौत हो गई। घायल बेटी और बेटा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना पर बंटू हरियाणा से बदायूं आने के लिए रवाना हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed