{"_id":"6aeb1340c17545ec070d894f","slug":"woman-dies-after-giving-birth-to-four-children-in-budaun-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: चार बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत, एक नवजात ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: चार बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत, एक नवजात ने भी तोड़ा दम
Wed, 04 Nov 2026 04:43 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 04 Nov 2026 04:43 PM IST
सार
बदायूं के एक नर्सिंग होम में मंगलवार शाम एक महिला ने ऑपरेशन से चार बच्चों को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। नवजातों में एक मृत पैदा हुआ, जबकि नवजात जीवित हैं। ये तीनों आईसीयू में हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती एकता (मौत से पहले की तस्वीर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं में चार बच्चों को एकसाथ जन्म देने वाली मूसाझाग क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी एकता की बुधवार सुबह बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। इधर, एक नवजात की मौत मंगलवार को हो गई थी। अब तीन बच्चे स्वस्थ हैं, जिन्हें परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
करौलिया निवासी रामबाबू की शादी पांच साल पहले टिकरापुर की एकता (27) से हुई थी। करीब दो साल पहले ऑपरेशन से एकता ने एक बच्ची को जन्म दिया था। हालांकि बाद में उसकी मौत हो गई। उसके बाद एकता फिर से गर्भवती हुई, तो मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर डॉक्टर ने इलाज के दौरान बताया कि गर्भ में चार बच्चे हैं। इनमें एक की गर्भ में ही मौत हो चुकी है। ऐसे में ऑपरेशन करना जरूरी है।
विज्ञापन
मंगलवार को ऑपरेशन के बाद चार बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक नवजात (लड़की) की मौत हो गई। जबकि तीन नवजात (पुत्र) पैदा हुए। वहीं, शाम को महिला की हालत गंभीर होने लगी। इस पर परिजन एकता को गंभीर हालात में बरेली ले गए। बरेली में चौपुला के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन