फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies after being crushed by private bus

प्राइवेट बस से कुचलकर महिला की मौत

Fri, 19 Nov 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by private bus
नजमा फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
जरीफनगर (बदायूं)। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम सड़क पार कर रही एक महिला की प्राइवेट बस से कुचलकर मौत हो गई। महिला का शव काफी दूर तक घिसटता चला गया। पुलिस बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नेनौल बागवाला निवासी नजमा 55 पत्नी मुकद्दस बृहस्पतिवार शाम दहगवां से अपने घर लौट रहीं थीं। वह अपने गांव के नजदीक पहुंची थीं। उसी समय सड़क पार करते समय दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में आई प्राइवेट बस ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इससे महिला बस के पिछले पहियों के नीचे आ गई और काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उस दौरान मौके पर तमाम लोग खड़े थे। उन्होंने हादसे को देखकर तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी लेकिन तब ड्राइवर बस को सहसवान की ओर दौड़ा ले गया। कुछ बाइक सवारों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह बस को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके। इधर, सहसवान पुलिस ने आगे से घेराबंदी करके बस को पकड़ लिया।
विज्ञापन

वहीं घटनास्थल पर तमाम लोग पहुंच गए। इससे मौके पर भीड़ लग गई। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी आ गई। उसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के तीन बेटे हैं। तीनों दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed